राजनीति में महिलाओं की दस्तक, जब भारत आज़ाद नहीं हुआ था, तब भी महिलाएं आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में थीं। उन्होंने आज़ादी के साथ राजनीति को भी नया स्वरूप दिया।
सरोजिनी नायडू: भारत की पहली महिला राज्यपाल (उत्तर प्रदेश, 1947)। स्वतंत्रता संग्राम की आवाज़ और ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध।
सचेता कृपलानी: भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश, 1963)। महात्मा गांधी की अनुयायी और संविधान सभा की सदस्य।1967 के यूपी दंगों से निपटने में दिखाई सशक्त नेतृत्व क्षमता।
राजकुमारी अमृत कौर: भारत की पहली महिला केंद्रीय मंत्री (स्वास्थ्य मंत्री)। AIIMS की स्थापना की, टीबी और चेचक जैसी बीमारियों से लड़ाई की अगुआई।
इंदिरा गांधी: भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री। 1966 में प्रधानमंत्री बनीं और "लौह महिला" के नाम से जानी गईं।