Bollywood News Govinda and Sunita Ahuja divorce : 90s के सुपरस्टार को फिर हुआ प्यार, मराठी एक्ट्रेस के लिए छोड़ेंगे पत्नी

Share this

IMG-20250226-WA0002-300x169 Bollywood News Govinda and Sunita Ahuja divorce : 90s के सुपरस्टार को फिर हुआ प्यार, मराठी एक्ट्रेस के लिए छोड़ेंगे पत्नी

Actor Govinda Sunita Divorce: बॉलीवुड के एंटरटेनमेंट किंग गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई सुपरहिट फिल्म नहीं, बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में आया तूफान है। सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल हो रही है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा शादी के 37 साल बाद अलग होने जा रहे हैं।

गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं और इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी हमेशा से मजबूत मानी जाती रही है। लेकिन अब खबर आ रही है कि उनके रिश्ते में दरार बढ़ती जा रही है। इससे पहले भी गोविंदा और दूसरी एक्ट्रेस के लिंकअप की अफवाहें उड़ चुकी हैं, लेकिन हर बार दोनों ने मिलकर हर मुश्किल को संभाला है।

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में पहले भी कई बार उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन हर बार दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की। इस बार मामला ज्यादा गंभीर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गोविंदा की एक मराठी अभिनेत्री से बढ़ती नजदीकियां तलाक का कारण बनी हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। गोविंदा ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें नीलम बहुत पसंद थीं और वे उनसे शादी करना चाहते थे। उन्होंने यहां तक ​​कहा था कि अगर सुनीता ने उन्हें वापस नहीं बुलाया होता तो शायद वे नीलम से शादी कर लेते।

लेखक के बारे में प्रियंका शर्मा एक अनुभवी ब्लॉगर और लेखक हैं, जो Digital Khabar Junction के संस्थापक हैं। वे भारत और दुनिया भर की ताजा खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करने के लिए समर्पित हैं। उन्हें बिज़नेस, मनोरंजन, शिक्षा, धर्म, ऑटोमोबाइल, बॉलीवुड, हॉलीवुड और तकनीक जैसे विविध विषयों पर लिखने का गहरा अनुभव है। उनकी लेखन शैली सरल, रोचक और सूचनाप्रद होती है, जिससे पाठकों को हर खबर का सही और सटीक विश्लेषण प्राप्त होता है। का उद्देश्य पाठकों तक सटीक और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे हमेशा अपडेटेड रहें। उनकी मेहनत और समर्पण ने 'Digital Khabar Junction' को विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट बनाने में मदद की है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव देना चाहते हैं या किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment