Gene Hackman Death
Gene Hackman Death: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा न्यू मैक्सिको के सांता फ़े में अपने घर में मृत पाए गए। इस दुखद घटना ने फिल्म जगत और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है।
95 वर्षीय हैकमैन और 63 वर्षीय अराकावा के साथ उनका पालतू डॉग भी मृत पाया गया। सांता फ़े काउंटी के शेरिफ़ एडन मेंडोज़ा ने इस घटना की पुष्टि की है।
जो घर कभी प्यार, कला और यादों से भरा हुआ था, वहां अब सन्नाटे पसरा हुआ है। पुलिस ने शुरुआती जांच में किसी साजिश की संभावना से इनकार किया है, लेकिन मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:
WhatsApp new update: वॉयस मैसेज को अब टेक्स्ट में करें कन्वर्ट
शेरिफ़ मेंडोज़ा ने कहा कि शुरुआती जांच में किसी गड़बड़ी का संकेत नहीं मिला है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच चल रही है।
उन्होंने कहा, “हम प्रारंभिक मौत की जांच कर रहे हैं और तलाशी वारंट की मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समुदाय या पड़ोस को कोई खतरा नहीं है।
जीन हैकमैन का फिल्मी करियर छह दशकों से अधिक समय तक फैला रहा। जिसमें उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें ‘द फ्रेंच कनेक्शन’ (1971) में जिमी “पोपी” डॉयल की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिला।
जबकि ‘अनफॉरगिवेन’ (1992) में लिटिल बिल डैगेट की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता। इसके अलावा, उन्होंने चार गोल्डन ग्लोब और दो बाफ्टा पुरस्कार भी अपने नाम किए। उनकी पत्नी, बेट्सी अराकावा, एक क्लासिकल पियानिस्ट थीं।
दोनों ने 1980 के दशक में विवाह किया और सांता फ़े में एक शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे थे। हैकमैन ने 2004 में अभिनय से संन्यास ले लिया था .लेकिन उनकी फिल्मों और अभिनय की गूंज आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में बनी हुई है।
इस दुखद घटना के बाद, फिल्म जगत के कई प्रमुख हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उनकी मृत्यु सिनेमा की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी कला और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:
मार्च 2025 बैंक हॉलिडे: इन तारीखों पर निपटा लें अपने ज़रूरी काम
नुपूर शर्मा एक अनुभवी ब्लॉगर और लेखक हैं, जो Digital Khabar Junction के संस्थापक हैं। वे भारत और दुनिया भर की ताजा खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करने के लिए समर्पित हैं।
नुपूर शर्मा का उद्देश्य पाठकों तक सटीक और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे हमेशा अपडेटेड रहें। उनकी मेहनत और समर्पण ने ‘Digital Khabar Junction‘ को विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट बनाने में मदद की है।
यदि आप किसी विषय पर सुझाव देना चाहते हैं या किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
Panchang 24 May 2025: दुर्लभ शिव योग और शुभ मुहूर्तों से चमकेगा शनिवार, जानिए किस…
Rajasthan Weather Alert 24 May: 47°C की भीषण गर्मी, लू और आंधी-तूफान से मचेगा कहर…
23 May 2025 Panchang: शुभ योगों से भरपूर दिन, जानिए आज का राहुकाल, चंद्रराशि और…
Rajpal Yadav का खुलासा: 'बेबी जॉन' में दमदार पुलिस ऑफिसर का रोल, बोले- अगर एक्टर…
Not Even WhatsApp: WhatsApp का 5 देशों में सबसे बड़ा और पावरफुल प्राइवेसी कैंपेन लॉन्च…
22 May 2025 Panchang: राजस्थान का शुभ दिन, तिथि, मुहूर्त और राशिफल जानें 22 May…
View Comments
news