Jatadhara Upcoming Movie: Sonakshi Sinha with Sudheer Babu Interesting Jodi in 2025

Jatadhara Upcoming Movie:

Sonakshi Sinha का साउथ डेब्यू, जल्द दिखेंगी तेलुगू फिल्म ‘जटाधारा’ में

Sonakshi Sinha Upcoming Movie:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। खबर है कि वह जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘जटाधारा’/Jatadhara में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुधीर बाबू लीड रोल में होंगे।

हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि सोनाक्षी को ‘जटाधारा’/Jatadhara फिल्म में एक दमदार किरदार निभाने का मौका मिलेगा। फिल्म में सोनाक्षी को एक मजबूत और अलग तरह की भूमिका के लिए चुना गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने 2005 में मेरा दिल लेके देखो जैसी फिल्मों के लिए वस्त्र डिजाइन कर के, एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने पेशा की शुरुआत की। और उसके बाद फिर लक्मे फैशन वीक 2009, लक्मे फैशन वीक 2008 में रैंप पर भी चली।

फिल्म का भव्य मुहूर्त पूजा

अपकमिंग फिल्म ‘जटाधारा’/Jatadhara के बारे में बता दें, फिल्म का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया। धूमधाम से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों के तौर पर निर्देशक हरीश शंकर, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के निर्माता रवि शंकर समेत फिल्म जगत के अन्य सितारे शामिल हुए।

मुहूर्त पूजन में निर्देशक वेंकी अटलूरी, निर्देशक मोहना इंद्रगांती, शिल्पा शिरोधाकर समेत अन्य ने शिरकत की। ‘जटाधारा’ एक्शन और सस्पेंस से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जिसमें अभिनेता सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में हैं। ‘जटाधारा’ की पौराणिक कथाओं के साथ कहानी को निर्माताओं ने मनोरंजक मोड़ दिया है।

फिल्म के बारे में सुधीर बाबू ने कहा, “मैं इस नई यात्रा के लिए रोमांचित हूं। ‘जटाधारा’/Jatadhara का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। मैं इस किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हूं। स्क्रिप्ट में हमारी समृद्ध पौराणिक मान्यताओं को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ सहजता से जोड़ा गया है,

जो दर्शकों के लिए एक बेहतरीन और नया अनुभव लेकर आएगा और मेरा मानना है कि यह दर्शकों पर एक खास प्रभाव छोड़ेगा।“

‘जटाधारा’/Jatadhara के मुहूर्त समारोह में जी स्टूडियो के प्रस्तुतकर्ता उमेश के.आर. बंसल और प्रेरणा वी. अरोड़ा भी शामिल हुईं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा के पास ‘जटाधारा’/Jatadhara के अलावा ‘तू है मेरी किरण’ भी है,

जिसमें वह पति-अभिनेता जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा के पास ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ भी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सोनाक्षी का ये साउथ डेब्यू कितना धमाकेदार साबित होता है।

तेलुगु सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता

सुधीर बाबू उनका पूरा नाम पोसानी नागा सुधीर बाबू है यह एक प्रोफेशनल बैडमिंटन खिलाडी भी है सुधीर बाबू ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी और विविधता के लिए खासे मशहूर हैं। सुधीर ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में फिल्म ‘Sri Sri’ से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2012 में आई फिल्म ‘Lahari’ से।

इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने सराहा। इसके बाद, उन्होंने कई सफल फिल्मों में अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से एक मजबूत पहचान बनाई। उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्म में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

सुधीर की फिल्मों में उनका अभिनय परफॉर्मेंस, एक्शन और इमोशनल गहराई पर फोकस रहता है, जो उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है। उनकी फिल्मों में ‘Samanthakamani’, ‘Pelli Sandadi’, और ‘Mister’ जैसी हिट फिल्मों का योगदान है।

वे हमेशा अपनी फिल्मों में नयापन लाने की कोशिश करते हैं और दर्शकों को प्रभावित करते हैं। उनका अभिनय रेंज काफी विस्तृत है, और वह हर रोल में फिट हो जाते हैं – चाहे वह एक्शन हो, रोमांस, या ड्रामा।

सुधीर बाबू की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह कभी भी किसी एक ही तरह के रोल में नहीं बंधते। वह हर बार अपनी फिल्मों में एक नया पहलू पेश करते हैं, जो दर्शकों को उन्हें एक बार फिर से देखने के लिए आकर्षित करता है।

यही कारण है कि उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता माना जाता है और उनका भविष्य तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में और भी उज्जवल प्रतीत होता है।

Share
Published by
Digital Khabar Junction

Recent Posts

Panchang 24 May 2025: दुर्लभ शिव योग और शुभ मुहूर्तों से चमकेगा शनिवार, जानिए किस काम के लिए सबसे उत्तम है समय

Panchang 24 May 2025: दुर्लभ शिव योग और शुभ मुहूर्तों से चमकेगा शनिवार, जानिए किस…

9 months ago

Rajasthan Weather Alert 24 May: 47°C की भीषण गर्मी, लू और आंधी-तूफान से मचेगा कहर – तुरंत बरतें सतर्कता

Rajasthan Weather Alert 24 May: 47°C की भीषण गर्मी, लू और आंधी-तूफान से मचेगा कहर…

9 months ago

23 May 2025 Panchang: शुभ योगों से भरपूर दिन, जानिए आज का राहुकाल, चंद्रराशि और विशेष धार्मिक मुहूर्त

23 May 2025 Panchang: शुभ योगों से भरपूर दिन, जानिए आज का राहुकाल, चंद्रराशि और…

9 months ago

Rajpal Yadav का खुलासा: ‘बेबी जॉन’ में दमदार पुलिस ऑफिसर का रोल, बोले- अगर एक्टर नहीं बनता तो चुनता ये प्रोफेशन

Rajpal Yadav का खुलासा: 'बेबी जॉन' में दमदार पुलिस ऑफिसर का रोल, बोले- अगर एक्टर…

9 months ago

Not Even WhatsApp: WhatsApp का 5 देशों में सबसे बड़ा और पावरफुल प्राइवेसी कैंपेन लॉन्च

Not Even WhatsApp: WhatsApp का 5 देशों में सबसे बड़ा और पावरफुल प्राइवेसी कैंपेन लॉन्च…

9 months ago

22 May 2025 Panchang: राजस्थान का शुभ दिन, तिथि, मुहूर्त और राशिफल जानें

22 May 2025 Panchang: राजस्थान का शुभ दिन, तिथि, मुहूर्त और राशिफल जानें 22 May…

9 months ago