Actress Katrina Kaif with American Sadhvi Saraswati

Share this

IMG-20250226-WA0009-300x169 Actress Katrina Kaif with American Sadhvi Saraswati

Actress Katrina Kaif with American Sadhvi

कैटरीना कैफ के साथ दिखीं घुंघराले बालों वाली महिला, अमेरिका से है कनेक्शन

आस्था और आध्यात्म का प्रतीक महाकुंभ मेला आज महाशिवरात्रि के अवसर पर संपन्न हो रहा है। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं, संतों और आध्यात्मिक साधकों ने पवित्र डुबकी लगाई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी हाल ही में महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ एक साध्वी भी नजर आईं, जो विदेशी लग रही थीं।

इस महिला का नाम साध्वी भगवती सरस्वती है और वे मूल रूप से अमेरिका की रहने वाली हैं। अमेरिका में एक यहूदी परिवार में जन्मी साध्वी भगवती सरस्वती का जीवन 1996 में काफी बदल गया। भारत यात्रा के दौरान वे हिंदू धर्म से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने न सिर्फ इस धर्म को अपनाया बल्कि अपने जीवन के लिए आध्यात्म का मार्ग भी चुन लिया। तब से साध्वी भगवती सरस्वती का जीवन आध्यात्मिक विकास और सेवा की खोज में समर्पित है। अपनी आत्मकथा “हॉलीवुड टू द हिमालयाज़” में उन्होंने अपनी निजी यात्रा को खुलकर साझा किया है।

तलाक के बाद बनीं साध्वी
साध्वी भगवती सरस्वती ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। जब वह अपने तत्कालीन पति जिम के साथ भारत आईं, तब वह मनोविज्ञान में पीएचडी कर रही थीं। यहां आने के बाद उन्होंने शाकाहारी जीवनशैली अपनाई और भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया। भारत आने से पहले उन्हें हिंदू धर्म के बारे में सीमित जानकारी थी। हालांकि, पवित्र नदी गंगा के तट पर एक गहन आध्यात्मिक अनुभव उनके लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया। इसके बाद उन्होंने अपने पति से तलाक लेकर भारत में बसने का फैसला किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में साध्वी भगवती सरस्वती ने परमार्थ निकेतन आश्रम को अपना आध्यात्मिक घर बनाया। यहां 25 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने लोगों के बीच एक पूजनीय महिला के रूप में अपनी पहचान बनाई।

नुपूर शर्मा एक अनुभवी ब्लॉगर और लेखक हैं, जो Digital Khabar Junction के संस्थापक हैं। वे भारत और दुनिया भर की ताजा खबरों को हिंदी में प्रस्तुत करने के लिए समर्पित हैं। उन्हें बिज़नेस, मनोरंजन, शिक्षा, धर्म, ऑटोमोबाइल, बॉलीवुड, हॉलीवुड और तकनीक जैसे विविध विषयों पर लिखने का गहरा अनुभव है। उनकी लेखन शैली सरल, रोचक और सूचनाप्रद होती है, जिससे पाठकों को हर खबर का सही और सटीक विश्लेषण प्राप्त होता है। का उद्देश्य पाठकों तक सटीक और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे हमेशा अपडेटेड रहें। उनकी मेहनत और समर्पण ने 'Digital Khabar Junction' को विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट बनाने में मदद की है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव देना चाहते हैं या किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment