15 मई 2025: राजस्थान का वेदर अपडेट

जयपुर में सुबह से ही तेज धूप का असर रहेगा। अधिकतम तापमान: 42°C न्यूनतम तापमान: 28°C हल्की हवा चलेगी, लेकिन गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।

15 मई 2025 को राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर रहने वाली है। कई जिलों में लू चलने के आसार हैं, विशेष सावधानी की जरूरत। तापमान: अधिकतम 44°C तक पहुंच सकता है।

जोधपुर में गर्म हवाएं और तापमान 43°C के पार। बीकानेर में भी लू की चेतावनी जारी, दिनभर तेज गर्मी। जलपान और छांव में रहने की सलाह।

उदयपुर में हल्की उमस लेकिन तेज धूप बरकरार। तापमान 40°C तक रह सकता है। कोटा में दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर।

मौसम विभाग ने चूरू, झुंझुनूं, सीकर जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी दी है। खुले में यात्रा से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं।

स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह खूब पानी पिएं और बाहर जाते समय टोपी या छाता ज़रूर रखें। लू से बचाव के लिए नींबू पानी, ओआरएस आदि का सेवन करें। बुजुर्ग और बच्चों को दोपहर में बाहर न निकलने दें।

अगले 24 घंटों का अनुमान हैं, 16 मई को भी गर्मी और लू का असर बना रहेगा। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं।

भारत मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान के लिए हीटवेव रेड अलर्ट जारी किया है। आवश्यक कार्यों को छोड़कर घर में ही रहें।

राजस्थान में भीषण गर्मी का असर रहेगा। गर्म हवाएं, लू और धूलभरी आंधी से सतर्क रहें। सुरक्षित रहें, सावधानी रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।