मूलांक 1 वाले कैसे होते हैं? जानिए अंक ज्योतिष का रहस्य

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होता है। यह सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है।

मूलांक 1 वालों के स्वभाव की खास बातें: जन्मजात लीडर आत्मविश्वासी और साहसी स्वतंत्र विचारों वाले महत्वाकांक्षी और प्रेरणादायक

इनकी सोच और कार्यशैली: लक्ष्य तय कर काम करने में विश्वास रखते हैं हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा चुनौतियों से नहीं डरते खुद का रास्ता खुद बनाते हैं

रिश्तों में कैसे होते हैं मूलांक एक वाले: वे रिश्तों में ईमानदार और समर्पित होते हैं, कभी-कभी वे अधिकार जताने वाले होते हैं, अपने साथी को सम्मान देते हैं और स्वतंत्रता की भी अपेक्षा करते हैं। वे अपने दोस्तों के लिए भरोसेमंद होते हैं।

करियर: ये राजनीति, प्रशासन, सेना, आईएएस, व्यापार, नेतृत्व व्यवसायों, प्रेरक वक्ता या प्रबंधक के रूप में बेहतर होते हैं तथा स्वतंत्र व्यवसाय में इन्हें अधिक सफलता मिलती है।

धन और भाग्य कैसे होते है: जीवन में पैसा कमाने की काबिलियत जोखिम उठाने में माहिर आर्थिक रूप से स्थिर रहना पसंद करते हैं

शुभ अंक: 1 और इससे जुड़े अंक (10, 19, 28) शुभ दिन: रविवार और सोमवार शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी और हल्का पीला

सफलता के लिए उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। रविवार को व्रत करें। तांबे का सिक्का या अंगूठी पहनना शुभ। "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें।

मूलांक 1 वाले जन्म से चमकने के लिए बने होते हैं। अगर आप भी मूलांक 1 वाले हैं, तो अपने आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को पहचानें और जीवन में आगे बढ़ते रहें।

👉 इसे शेयर करें और जानें कि आपके दोस्तों का जन्मांक क्या है। कमेंट करें।