बारिश के दिनों में रहें सतर्क!
जानिए 7 जरूरी सावधानियाँ जो आपको सुरक्षित और स्वस्थ रखेंगी।
बारिश में भीगने से बचें। छाता या रेनकोट हमेशा साथ रखें। भीगने से सर्दी, खांसी और बुखार हो सकता है।
बारिश में सड़क पर संभलकर चलें। फिसलन वाली सड़कों पर स्लिप होने का खतरा रहता है। नो-स्किड सोल वाले जूते पहनें।
बारिश में पानी की गुणवत्ता खराब हो सकती है। इसलिए फिल्टर या उबला हुआ पानी ही पिएं।
बारिश के समय इलेक्ट्रिक पोल्स से दूर रहें, खुले तार और बिजली के खंभों से दूरी रखें। क्योंकि बिजली का करंट लग सकता है।
बारिश के समय खाने-पीने में सावधानी रखें। खुले में बिकने वाला स्ट्रीट फूड अवॉयड करें। फूड पॉइजनिंग और पेट के संक्रमण का खतरा रहता है।
मच्छरों से बचाव करें। पानी जमा होने से डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा। मच्छरदानी या रिपेलेंट का प्रयोग करें।