कमरे में कौनसा प्लांट लगाना चाहिए?
कमरे की हवा को शुद्ध करें और तनाव घटाएं, इन सुंदर और हेल्दी प्लांट्स के साथ!
स्नेक प्लांट: हवा को शुद्ध करने वाला सुपर प्लांट हैं। कम रोशनी में भी जीवित रहता है। रात में ऑक्सीजन छोड़ता है।
मनी प्लांट: सकारात्मक ऊर्जा लाता है। वास्तु और फेंगशुई में शुभ माना जाता है। पानी में या गमले में आसानी से उगता है।
पीस लिली: सौंदर्य और ताजगी का मिश्रण हैं। फॉर्मलडिहाइड जैसे टॉक्सिन को हटाता है। फूलों वाला सुंदर इनडोर प्लांट है।
ऐलोवेरा: औषधीय गुणों से भरपूर है। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है। कम पानी में भी जिंदा रहता है।
लैवेंडर: नींद लाने में सहायक है। तनाव कम करता है। हल्की खुशबू वाला सुंदर प्लांट भी है।
जेड प्लांट: सुख-समृद्धि का प्रतीक। बहुत कम देखभाल की ज़रूरत है। बेडसाइड पर, ऑफिस टेबल और स्टडी पर रख सकते है।
स्पाइडर प्लांट: सबसे अच्छे एयर प्यूरीफायर में से एक है। बच्चों और पालतू जानवरों के लिए भी सेफ है। डेंगू और मच्छरों को भी दूर रखता है।
कमरे में लगाए गए प्लांट्स न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि मन को भी शांत करते हैं। तो आज ही कोई एक प्लांट चुनिए और हरियाली लाइए अपने जीवन में!