गर्मियों में अपने किचन को समर-फ्रेंडली कैसे बनाएं

 किचन को समर-फ्रेंडली बनाना क्यों ज़रूरी है, गर्मियों में किचन सबसे ज़्यादा गर्म हो जाता है। 

ज़्यादा गर्मी खाना पकाते समय चिड़चिड़ापन ला सकती है, तो आइए जानें कुछ आसान और स्मार्ट टिप्स। 

हल्के और ठंडे रंगों का करें इस्तेमाल: किचन की दीवारें और पर्दे रखें सफेद, हल्के पीले या पुदीने जैसे रंगों में। इससे ठंडक का एहसास मिलेगा। 

पंखे और वेंटिलेशन सही करें: एक्जॉस्ट फैन या छोटा किचन फैन लगाएं। खिड़कियां खुली रखें, ताकि हवा आती रहे। बंद किचन में काम करना सेहत के लिए नुकसानदेह है। 

ओवन या माइक्रोवेव का करें ज्यादा इस्तेमाल: गैस जलाने से गर्मी बढ़ती है।  इसलिए ओवन या माइक्रोवेव से कम समय में खाना पकाएं। 

फ्रिज को ऑर्गनाइज़ करें समर स्टाइल में: ठंडी चीजें जैसे फल, छाछ, नींबू पानी स्टॉक करें। आइस ट्रे और कुलर बॉटल्स तैयार रखें। 

किचन गार्डन बनाएं: ठंडक और ताजगी दोनों के लिए। तुलसी, पुदीना, धनिया जैसे पौधे लगाएं। इससे न केवल ताजगी मिलेगी बल्कि किचन भी ठंडा रहेगा। ये पौधे गर्मी को कम करने में मददगार हैं।