मूलांक 3 वाले लोग कैसे होते हैं, अंक ज्योतिष में छिपा है आपका व्यक्तित्व

जिस भी व्यक्ति का जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 को हुआ हो, उसका मूलांक 3 होता है। यह अंक गुरु (बृहस्पति) से संबंधित होता है।

मूलांक 3 वाले लोग महत्वाकांक्षी होते है, आत्मविश्वासी और अनुशासनप्रिय होते है। बातों से लोगों को प्रभावित करने वाले होते है। 

शिक्षा में अच्छे होते है। ये टीचर, प्रोफेसर, लेखक, वक्ता, एडवाइजर बनते हैं। ये प्रशासन या सरकारी क्षेत्रों में चमकते हैं। 

पैसे की समझ अच्छी होती है। धीरे-धीरे समृद्धि की ओर बढ़ते हैं। दूसरों को आर्थिक सलाह देना पसंद करते हैं। 

ये लोग प्यार में वफादार होते है। पार्टनर के साथ खुले दिल से बात करने वाले होते है। परिवार में सम्मान पाने वाले भी होते है। 

आध्यात्मिकता: बृहस्पति से जुड़ाव उन्हें ज्ञान और धर्म की ओर ले जाता  है। धार्मिक प्रवृत्ति, गुरुओं का सम्मान करते हैं। योग, ध्यान या वेद-शास्त्रों में रुचि रखते हैं। 

कमज़ोरियाँ: कभी-कभी वे बहुत ज़्यादा नियम-पालक हो जाते हैं। वे जिद्दी हो जाते हैं और छोटी-छोटी बातों पर अड़ जाते हैं। वे समय प्रबंधन में ढीले होते हैं।

सफल होने के टिप्स: लचीलापन अपनाएं, नियमित ध्यान करें। अपने लक्ष्यों के लिए प्लानिंग करें। पीला रंग पहनना शुभ है।