मूलांक 5 वाले लोग कैसे होते हैं, अंक ज्योतिष में जानिए खास बातें
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 5 है।
मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध ग्रह बुद्धि, संवाद, व्यापार और तर्क का कारक है। ऐसे लोग बातों के मास्टर होते है।
स्वभाव: ये लोग तेज-तर्रार और समझदार होते है। बातों से लोगों को तुरंत प्रभावित करने की ताकत होती है।
ये लोग मजाकिया, सामाजिक और जिंदादिल होते हैं। एक जगह पर टिके रहना इनके लिए मुश्किल होता है - ये हमेशा नई चीज़ों की तलाश में रहते हैं।
करियर में ये कम्युनिकेशन, मार्केटिंग, मीडिया, सेल्स, एडवर्टाइजिंग में जाते है। तो सफल होते है। इन्हें ट्रैवलिंग से जुड़ा काम खूब भाता है। बिज़नेस माइंडेड होते हैं, रिस्क लेने से नहीं डरते।
रिलेशनशिप में रोमांटिक होते है लेकिन फ्रीडम पसंद करने वाले भी होते है।रिश्तों में स्पेस जरूरी मानते हैं। पार्टनर के साथ अच्छी बातचीत इनकी ताकत मानी जाती है।
आप का शुभ रंग हरा, फिरोज़ी और ग्रे है, शुभ अंक 5, 14, 23, 32, 41 है और शुभ दिन बुधवार है।
सावधानी: जल्दबाजी में फैसले न लें। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें। फोकस की कमी से काम अधूरे रह सकते हैं।
उपाय: बुधवार को हरे कपड़े पहनें। बुध ग्रह के लिए बुधवार को हरे मूंग, हरा फल का दान करें। “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” का जाप करें।