इन स्मार्ट गैजेट्स से बनाएं अपना घर स्मार्ट

अब घर को स्मार्ट बनाना आसान और किफायती हो गया है। स्मार्ट होम यानी ऐसा घर, जो तकनीक से सुविधाजनक और सुरक्षित हो।

वाई-फाई से जुड़ने वाली लाइट्स मोबाइल ऐप से ऑन/ऑफ करें रंग और ब्राइटनेस भी बदलें

स्मार्ट प्लग्स का करें इस्तेमाल टीवी, गीजर, पंखा जैसे उपकरणों को मोबाइल से कंट्रोल करें। टाइम सेट करें, बिजली बचाएं। जब आप घर पर न हों, तब भी चलाएं या बंद करें।

वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करें एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट या एप्पल सिरी। बस बोलकर कंट्रोल करें लाइट, पंखा, म्यूजिक। अब होगा बिना हाथ लगाए सब काम। 

स्मार्ट डोरबेल और कैमरा लगाएं जैसे रिंग, क्यूबचे डोरबेल। बाहर कौन है, ऐप पर लाइव देखें। घर से बाहर होते हुए भी फ़ोन में अलर्ट मिलें।

स्मार्ट एसी कंट्रोलर का फायदा उठाएं एसी या हीटर को ऐप से चलाएं। टाइमिंग सेट करें, बिजली की बचत करें। गर्मी-सर्दी में राहत पाएं।

होम ऑटोमेशन हब लगाएं सारे स्मार्ट डिवाइसेज़ को एक साथ जोड़ें। एक ही ऐप से पूरा घर कंट्रोल करें। गूगल होम, एप्पल होमकिट जैसे विकल्प उपलब्ध।

स्मार्ट होम के फायदे- समय की बचत, ऊर्जा की बचत, सुरक्षा और आराम मिलेगा। आज ही करें भविष्य के लिए तैयार घर।

 शुरुआत कैसे करें? बजट तय करें, ज़रूरत के अनुसार गैजेट्स चुनें, एक-एक कर सेटअप करें और मोबाइल ऐप्स से कंट्रोल करना सीखें।