दिमाग शोर करता है? थोड़ा म्यूट करें...

क्या आपका दिमाग भी शोर करता है? कभी ऐसा लगता है जैसे दिमाग लगातार भाग रहा है? जैसे आपके विचार कभी नहीं रुकते? अगर हां, तो शायद आपका दिमाग भी ब्रेक मांग रहा है।

ध्यान: शांति की ओर पहला कदम है। ध्यान सिर्फ एक प्राचीन परंपरा नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तरीका है, जो आपको मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा देता है।

ध्यान करने से मिलता है: दिमाग की भीड़ कम होती है। मन में स्थिरता आती है। शरीर और मस्तिष्क रिलैक्स होते हैं।

ध्यान से पहले करें गहरी सांस और योग। ध्यान शुरू करने से पहले, कुछ गहरी सांस लें और हल्का योग करें। इससे आपके विचारों की दौड़ धीमी हो जाती है।

ध्यान करने के फायदे: कैंसर का खतरा 55% तक घटता है। हृदय रोग 88% तक कम होते हैं। वजन घटाने में मदद करता है। खाने की लत पर काबू मिलता है। नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। खुशी, शांति और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

ध्यान सिर्फ शांति नहीं देता, यह आपको अपने भीतर के असली "मैं" से जोड़ता है। यह एक ऐसा अनुभव है जहां आप खुद के सबसे करीबी बन जाते हैं। 

हमारे शरीर में तीन गुण होते हैं: रजस (बेचैनी, अधिक सक्रियता), तमस (सुस्ती, भारीपन) और सत्व (शांति, संतुलन) । ध्यान रजस और तमस को कम करता है और सत्व को बढ़ाता है। जब सत्व बढ़ता है, तब हम आसानी से गहरे ध्यान में चले जाते हैं।

शांत जगह चुनें। गहरी सांस लें। हल्का योग करें। आंखें बंद करें और अपनी सांसों पर ध्यान दें। विचार आएं तो उन्हें जाने दें, पकड़ें नहीं। 5 मिनट से शुरुआत करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

कुछ दिन बाद ही दिमाग शांत होगा। नींद अच्छी आएगी। अंदर से खुशी महसूस होगी। विचारों की भीड़ कम होगी। जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ेगी।