मूलांक 4: सोच से आगे, सिस्टम से हटकर – जानिए इन रहस्यमयी व्यक्तित्वों का सच

आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है। तो आपका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु है। 

इनका मूल स्वभाव तर्कशील, यथार्थवादी और व्यावहारिक सोच के धनी होते है। नई राहें बनाने वाले, परंपराओं को तोड़ने वाले होते है। 

कभी-कभी वे दूसरों से अलग सोचते हैं। यही कारण है कि उन्हें गलत समझा जाता है। उन्हें समझना आसान नहीं है। 

ये लोग तेज दिमाग और अवलोकन शक्ति का भंडार वाले होते है। इनकी तकनीकी, इनोवेशन, साइंस और मैनजमेंट में रुचि होती है। हर चीज़ को अनोखे नजरिए से देखने की आदत होती है।

ये लोग प्रशासन, राजनीति, पुलिस, शोध, प्रौद्योगिकी और मीडिया में करियर बनाने में सफल होते हैं। ये चुनौतियों से डरते नहीं हैं, बल्कि उन्हें स्वीकार करते हैं। ये अपने बल पर सफलता प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं।

ये लोग रिश्तों में लॉयल, लेकिन अपने विचारों के पक्के होते है। हमेशा जीवनसाथी से मानसिक संतुलन की अपेक्षा रखते हैं। ये समझदारी और भावनात्मक जुड़ाव के बाद ही संबंध मजबूत बनते हैं।

इन लोग में पैसे कमाने की जबरदस्त क्षमता होती है। ये रिस्क लेने में विश्वास, लेकिन सोच-समझकर आगे बढ़ते है। ये निवेश और व्यापार में सफल हो सकते हैं, बशर्ते सही दिशा में मेहनत करें।

इन लोगों को हमेशा नसों से जुड़ी समस्या, सिरदर्द, अनिद्रा और तनाव रहता है। इन्हें नियमित योग, ध्यान और समय पर सोना चाहिए।

उपाय: राहु के लिए शनिवार को काले तिल का दान करें। "ॐ रां राहवे नमः" का जाप करें। नीला या ग्रे रंग आपके लिए शुभ है।

आपका लकी दिन रविवार, शनिवार। लकी रंग है नीला, ग्रे। लकी नंबर है 1, 4, 8। लकी स्टोन गोमेद (राहु रत्न) है।