गर्मियों में आम से क्या-क्या बना सकते हैं?
गर्मियों का राजा - आम!
क्या आप जानते हैं आम से कितनी मज़ेदार चीज़ें बन सकती हैं? आइए देखें!
आम का पना: ठंडी-ठंडी आम पना से मिले शरीर को ठंडक और स्वाद भी ज़बरदस्त। कच्चे आम, पुदीना, जीरा और काला नमक से बनता है।
मैंगो शेक: गाढ़ा दूध, पके आम और बर्फ मिलाकर बनाएं एक मज़ेदार ड्रिंक। रोज बना सकते हैं।
मैंगो आइसक्रीम: घर पर ही बनाएं मलाईदार मैंगो आइसक्रीम। दूध, आम और थोड़ा सा क्रीम मिक्स करें और फ्रीज़र में जमाएं।
मैंगो कुल्फी: देशी स्वाद के लिए ट्राय करें आम वाली कुल्फी।कंडेंस्ड मिल्क और आम का गूदा मिलाकर सांचे में डालें।
मैंगो चटनी या आम की मीठी चटनी: खट्टी-मीठी चटनी जो परांठे, पूड़ी और दाल-चावल के साथ लाजवाब लगती है। गुड़, आम और मसालों से बनती है।
मैंगो खीर: चावल की खीर में डालें पके आम का गूदा। स्वाद में अनोखा ट्विस्ट मिलेगा।
मैंगो केक और डेज़र्ट्स: मैंगो चीज़केक, मैंगो मूस या मैंगो पुडिंग - सब ट्रेंड में हैं। बेकिंग में भी आम का खूब इस्तेमाल हो रहा है।
मैंगो पिकल (आचार): कच्चे आम से बने आचार के बिना गर्मियों की थाली अधूरी है। तीखा, खट्टा और मसालेदार।
आप क्या बनाएंगे इस बार? कॉमेंट करें और बताएं - आपका फेवरेट आम का व्यंजन कौन सा है? गर्मियों में आम का आनंद लें – स्वाद भी और सेहत भी!