किस भगवान को कौन-सा दीपक जलाएं? जानिए सही विधि और लाभ

दीपक से करें देवी-देवताओं को प्रसन्न

जानिए किस भगवान को तेल या घी का दीपक अर्पित करना चाहिए और इसके क्या लाभ होते हैं।

भगवान विष्णु- शुद्ध देशी गाय के घी का दीपक जलाना सबसे उत्तम माना जाता है। यह जीवन में लक्ष्मी और शांति का आगमन करता है।

माँ लक्ष्मी –शुक्रवार या दीपावली की रात को दक्षिण दिशा में गाय के घी का दीपक जलाएं। धन और वैभव बढ़ता है।

भगवान शिव –सोमवार को शिवलिंग के पास तिल के तेल का दीप जलाएं। यह पापों का नाश करता है और शांति देता है।

माँ दुर्गा –नवरात्रों में माँ दुर्गा को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करना विशेष फलदायक होता है। यह शक्ति और साहस देता है।

हनुमान जी –मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के चरणों में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। बाधाएं दूर होती हैं और शनि दोष मिटता है।

शनि देव –शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि की कृपा मिलती है और दुर्भाग्य दूर होता है।

माँ सरस्वती –विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को सफेद कपड़े पहनकर गाय के घी का दीप अर्पित करें।

काल भैरव –अष्टमी और रविवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाने से भय और बाधाएं दूर होती हैं।

सूर्य देव –रविवार को सूर्योदय के समय पूर्व दिशा की ओर गाय के घी का दीपक जलाएं। स्वास्थ्य लाभ होता है।

क्या करें और क्या न करें: दीपक हमेशा शुद्ध भाव से जलाएं। बाएं हाथ से न छुएं। बुझा हुआ दीपक पुनः न जलाएं। साफ बर्तन में ही दीपक रखें।

सही दीपक से मिलेगा पूर्ण फल।  हर देवी-देवता की पूजा उनकी पसंद अनुसार करें। सही दीपक लगाने से शुभ फल जल्दी प्राप्त होता है।