वर्किंग वुमन के लिए 10 स्मार्ट टिप्स

इंडियन किचन में समय बचाएँ और स्वाद भी रखें!

आज की व्यस्त लाइफ में खाना बनाना एक चुनौती बन गया है। ऑफिस, घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अगर आप भी समय बचाकर हेल्दी और स्वादिष्ट खाना बनाना चाहती हैं। 

रविवार या छुट्टी वाले दिन पूरे हफ्ते का मेनू प्लान कर लें। सब्ज़ी, दाल और ग्रेवी की तैयारी पहले से कर लें ताकि रोज़ाना परेशान न होना पड़े।

दाल, चावल, सब्ज़ी मिनटों में तैयार करें। प्रेशर कुकर और इंस्टेंट पॉट में एक साथ कई चीजें बना सकते हैं  समय और गैस दोनों की बचत।

प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का मिक्स तैयार करके फ्रीज़ करें। ज़रूरत पड़ते ही निकालकर इस्तेमाल करें, इससे हर बार काटने-छिलने की मेहनत बचेगी।

गेहूँ या चावल के साथ बाजरा, ज्वार, रागी जैसे अनाज शामिल करें। ये हेल्दी भी हैं और जल्दी पकते हैं।

धोकर काटी हुई सब्ज़ियों को एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें। रोज़ाना 15-20 मिनट बचेंगे।

राजमा चावल, पुलाव, खिचड़ी जैसे डिश एक ही बर्तन में बनाएं। स्वाद भी आएगा और बर्तन धोने का झंझट भी कम होगा।

रात में दाल भिगो दें, बेस बना लें और सुबह सिर्फ पकाने का काम करें। इससे नाश्ता और लंच दोनों जल्दी तैयार हो जाते हैं।

रोटी, पराठा, भुजिया, ग्रेवी को छोटे हिस्सों में स्टोर करें। ऑफिस ले जाने या जल्दी गर्म करने में आसानी होगी।

भुना चना, मखाना, सूखे मेवे, पोहा मिक्स – ये छोटे स्नैक्स हर समय मदद करेंगे। जंक फूड से भी बचाव होगा।

खाना बनाते वक्त खुद के लिए 10 मिनट निकालें। म्यूजिक सुनें, पॉडकास्ट सुनें या मेडिटेशन करें। इससे मन भी शांत रहेगा और खाना बनाने में आनंद आएगा।