Viral Video: Indian culture अमेरिका में बसी भारतीय संस्कृति, नए घर में गौ माता का स्वागत, देखिए Amazing Video 2025

Share this

Viral Video:- Housewarming cow American Indian culture video

Viral Video:

social मीडिया पर इन दिनों एक Video Viral हो रहा है, जिसे देखकर हर भारतीय का दिल गर्व से भर जाएगा।



यह Viral Video अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को का है, जहां एक भारतीय मूल के परिवार ने अपने नए घर में भारतीय परंपराओं और संस्कृति का अद्भुत उदाहरण पेश किया।

गौ माता के साथ गृह प्रवेश:

इस Viral Video में दिखाया गया है कि जब परिवार ने अपने नए घर में प्रवेश किया, तो उन्होंने गौ माता का विशेष स्वागत किया।


यह देखकर हर कोई हैरान था, क्योंकि विदेश में इस तरह की परंपरा को निभाना एक अनोखी बात है। हिंदू धर्म में गाय को देवी का रूप माना जाता है और इसे समृद्धि, सुख और शुभता का प्रतीक समझा जाता है।

भारतीय परंपराओं के प्रति गहरी आस्था:

इस परिवार ने जिस श्रद्धा और आदर के साथ इस परंपरा को निभाया, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। वीडियो में दिख रहा है कि परिवार ने पूरी विधि-विधान से गौ माता की पूजा की,



घर के दरवाजे पर उनका स्वागत किया और उनकी परिक्रमा कराई। गाय को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। घर में गौ माता का प्रवेश सुख-समृद्धि लाता है। विदेश में भी भारतीय परंपराओं को जीवित रखना अद्भुत मिसाल है।

सोशल मीडिया पर छाया यह Viral Video:

यह Viral Video सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। हजारों लोग इसे देख चुके हैं और इसे भारतीय संस्कृति की महानता बता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा – “गाय को सम्मान देना भारतीय संस्कृति की पहचान है, इसे देखना दिल को सुकून देने वाला है।” दूसरे यूजर ने लिखा – “जहां भी जाओ, अपनी जड़ों को मत भूलो! यह वीडियो हमें यही सिखा रहा है।”

संस्कृति से जुड़े रहें, चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों:

इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि संस्कृति और परंपराएं केवल जगह से नहीं, बल्कि दिल से जुड़ी होती हैं। कोई भी भारतीय, चाहे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में क्यों न हो,

अगर अपनी जड़ों को याद रखे और अपनी परंपराओं को सहेजे, तो यह उसकी सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत बनाता है।

घर प्रवेश से पहले गाय को अंदर क्यों ले जाया जाता है।

भारत में गाय को बहुत पवित्र माना जाता है। जब कोई नया घर बनाया जाता है और उसमें प्रवेश करने का समय आता है, तो पहले गाय को घर में लाने की परंपरा निभाई जाती है। इसके पीछे धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण होते हैं।

धार्मिक मान्यता:

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए जब नया घर बनता है, तो सबसे पहले गाय को प्रवेश कराया जाता है ताकि उसका पवित्र आशीर्वाद घर पर बना रहे और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो।

शुभ और समृद्धि का प्रतीक

गाय को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जब गाय घर में प्रवेश करती है, तो यह संकेत माना जाता है कि घर में अच्छी ऊर्जा, खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव: ऐसा भी माना जाता है कि गाय की उपस्थिति से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बुरी नजर का असर नहीं पड़ता। इसलिए गृह प्रवेश के दौरान गाय को घर में सबसे पहले लाया जाता है।

वैज्ञानिक कारण:

गाय का शरीर प्राकृतिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। उसकी मौजूदगी से वातावरण में शुद्धता बनी रहती है और घर में एक अच्छी वाइब्स आती है।

गाय से जुड़े कुछ और शुभ संकेत:

1 सुबह के समय घर में गाय का प्रवेश करना शुभ माना जाता है.
2 गाय का दरवाज़े पर आकर रंभाना शुभ संकेत माना जाता है.
3 अगर गाय बिना बुलाए आपके घर के आंगन या सामने आ जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है.
4 अगर किसी व्यक्ति के घर के सामने गाय अपने आप आकर खड़ी हो जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है.
5 अगर किसी व्यक्ति के आंगन में गाय आ जाए तो ये संकट टलने का संकेत होता है.

Leave a Comment